राजस्थान

कोटा में शिव बारात के दौरान करंट लगने से बालक की झुलसकर मौत

Admindelhi1
11 March 2024 7:15 AM GMT
कोटा में शिव बारात के दौरान करंट लगने से बालक की झुलसकर मौत
x

कोटा: कोटा के कुन्हाड़ी इलाके में शिव बारात और कलश यात्रा में करंट फैलने के झुलसे बच्चों में से एक बच्चे की मौत हो गई। शुक्रवार को हुए हादसे में शगुन नायक (13) 90 प्रतिशत झुलसा था। जिसे इलाज के जयपुर SMS हॉस्पिटल में रेफर किया गया था। उसका बर्न वार्ड के इलाज चल रहा था। इलाज के दौरान देर रात 1 बजे उसकी मौत हो गई। परिजन आज सुबह शगुन के शव को लेकर कोटा के लिए रवाना हुए है।

छठीं कक्षा में पढ़ता था शगुन

शगुन दो भाइयों में छोटा था। छठी कक्षा में पढ़ाई करता था। शुक्रवार शिवरात्रि के दिन वो भी कलश यात्रा में शामिल हुआ था। कलश यात्रा में बच्चों के हाथों में स्टील के पाइप थे। जिनमें झंडे लगे हुए थे। स्टील के पाइप हाईटेंशन लाइन के टच होने से करंट फैल गया। हादसे में 18 बच्चे घायल हुए। 5 गम्भीर घायलों को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया था। जिसमें शगुन भी शामिल था।

8 दिन पहले की पिता हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हुए

शगुन के पिता मांगीलाल बेलदारी करते हैं। करीब 20 दिन पहले फिसलन जाने से उनका पैर फ्रैक्चर हुआ था। उनके एक पैर में रॉड डालनी पड़ी। 8 दिन पहले की वो हॉस्पिटल से डिस्चार्ज होकर घर आए थे। अब बेटे की मौत से दुखों का पहाड़ टूट गया। पिता बात करने की स्थिति में नहीं है।

Next Story