राजस्थान

मुख्य सचिव ने किया ध्वजारोहण

Tara Tandi
15 Aug 2023 12:38 PM IST
मुख्य सचिव ने किया ध्वजारोहण
x
मुख्य सचिव श्रीमती उषा शर्मा ने देश के 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर मंगलवार को अपने निवास पर ध्वजारोहण किया। झंडारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ।
इस अवसर पर मुख्य सचिव ने पुलिस गार्ड की सलामी ली। उन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अपना बलिदान एवं योगदान देने वाले सेनानियों को नमन किया।
श्रीमती शर्मा ने उपस्थित सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मिठाई वितरित कर स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दी।
Next Story