राजस्थान

मुख्यमंत्री की रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं

Tara Tandi
29 Aug 2023 11:02 AM GMT
मुख्यमंत्री की रक्षाबंधन पर शुभकामनाएं
x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने रक्षाबंधन के पावन पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। श्री गहलोत ने अपने संदेश में कहा कि रक्षाबंधन महिलाओं के प्रति सम्मान और विश्वास के साथ ही पौराणिक एवं सांस्कृतिक महत्व का पर्व है। यह सामाजिक और पारिवारिक एकसूत्रता का प्रतीक है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा, संरक्षण और सशक्तीकरण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार महिलाओं को आर्थिक एवं सामाजिक प्रगति के लिए सभी क्षेत्रों में समान अवसर उपलब्ध करा रही है। श्री गहलोत ने इस अवसर पर प्रदेशवासियों का आह्नवान किया कि हमें महिला सशक्तीकरण और उनकी प्रगति की दिशा में मिलकर एक आदर्श समाज का निर्माण करना चाहिए। उन्होंने कहा कि प्रदेश का सर्वांगीण विकास महिलाओं की भागीदारी के बिना संभव नहीं है।
श्री गहलोत ने कहा कि राज्य सरकार ने इंदिरा गांधी स्मार्टफोन योजना की अनूठी पहल की है। इसमें प्रदेश की 1.35 करोड़ जन आधार महिला मुखियाओं को मय इंटरनेट मोबाइल फोन उपलब्ध कराए जा रहे हैं। प्रथम चरण में 40 लाख महिलाओं को फोन मिलना शुरू हो गया है। इससे महिलाओं में जागरूकता बढ़ेगी और वे अपने परिवार की समृद्धि एवं प्रगति में भागीदारी निभाएंगी।
Next Story