
बीकानेर: राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरुवार काे कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री अशाेक गहलाेत उम्र दराज हाे रहे हैं। उन्हाेंने गहलाेत काे आत्मचिंतन की सलाह दी है।
बीकानेर प्रवास पर आए मुख्यमंत्री ने मीडियाकर्मियाें से बातचीत में कहा कि गहलाेत बाैखला गए हैं, उनकी उम्र का ही फर्क पड़ रहा है। अपने वार्ड में चुनाव हार गए और पीसीसी अध्यक्ष को दोष दे रहे है। ओर ताे ओर पूरे देश में सिमट रहे है। शर्मा ने कहा कि मुद्दाें काे डायवर्ट करके घूमाना चाहते हैं गहलाेत। मुख्यमंत्री ने कहा कि वे मुझे गिरेबांन में झांकने की बात कहते हैं एक बार अपने गिरेबान में झांके कि उनके (कांग्रेस) समय में क्या हुआ था, उनके समय में परिसीमन कैसे हुआ था, बहुजन समाज पार्टी के लोग उनके समय कहां गए थे। एक बार नहीं दो-दो बार कहां गए। मुख्यमंत्री ने कहा कि हम जनता के बीच जाते है, जनता के लिए काम करते है। वे बाेले कि उन्हें मुझसे दिक्कत है हम जहां भी जाते, कभी कहते है सीएम काे रोड शो नहीं करना था, फिर कह रहे है पीसीसी को भी करना चाहिए था। हमारा काम है जनता की सेवा करना, जिस सेवा संकल्प के साथ हम आए है हम जनता की सेवा कर रहे है।
मुख्यमंत्री ने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र माेदी पिछले 25 सालाें से गरीब को गणेश मानकर अनवरत सेवा कार्य कर रहे है। उन पर पच्चीस बरसों में कोई आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगना बहुत बड़ी बात है। सिर्फ़ सेवा का भाव है, सेवा का बहुत बड़ा महत्व है। इससे पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के बीकानेर आगमन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर भाजपा जिला मीडिया संयोजक मनीष सोनी एवं भाजयुमो महामंत्री पंकज अग्रवाल ने मुख्यमंत्री शर्मा का पुष्प भेंट कर अभिनंदन किया तथा उनका स्वागत किया।





