राजस्थान
जोधपुर यात्रा के समापन समारोह में शामिल होंगे असम के मुख्यमंत्री, भूमि पूजन
Mohammed Raziq
20 Sept 2023 11:13 AM IST

x
असम के मुख्यमंत्री, भूमि पूजन
राजस्थान:भारतीय जनता पार्टी की परिर्वतन संकल्प यात्रा का समापन 21 तारीख को जोधपुर के गांधी मैदान में होगा। रामदेवरा से आरंभ हुई तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा की समापन आमसभा को भाजपा के प्रखर वक्ता एवं असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा मुख्य अतिथि होंगे।
केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत मुख्य वक्ता होंगे। यात्रा के संभाग प्रभारी राज्यसभा सांसद राजेन्द्र गहलोत, चुनाव प्रबंधन समिति अध्यक्ष पूर्व राज्यसभा सांसद नारायण पंचारिया, प्रदेश महामंत्री जगवीर छाबा सहित अनेक भाजपा नेता इस दौरान मौजूद रहेंगे।
भाजपा संभाग मीडिया प्रमुख अचल सिंह मेड़तिया ने बताया कि जोधपुर संभाग में पवित्र स्थल रामदेवरा से 4 सितम्बर को तीसरी परिवर्तन संकल्प यात्रा आरंभ हुई थी, यह परिवर्तन संकल्प यात्रा अब जोधपुर जिले की विधानसभा क्षेत्रों में चल रही है।
यह यात्रा हर विधानसभा क्षेत्र से गुजर रही है। इसके मद्देनजर जोधपुर में भी कार्यकर्ताओं में इस यात्रा को लेकर भारी जोश व उत्साह है। भाजपा की परिवर्तन यात्रा जोधपुर शहर में 21 सितम्बर को बनाड रोड से प्रवेश करेगी। इसके बाद सारण नगर कालवी प्याउ के समीप जोधपुर शहर के भाजपा कार्यकर्ता इस यात्रा रथ की अगवानी कर भव्य स्वागत करेंगे।
इसके बाद यह परिवर्तन यात्रा रसाला रोड, हाईकोर्ट रोड, सोजती गेट नई सड़क, जालोरी गेट एवं शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सरदारपुरा स्थित गांधी मैदान पहुंचेगी। यहां गांधी मैदान में भाजपा के जोधपुर शहर जिलाध्यक्ष देवेन्द्र सालेचा के नेतृत्व में परिवर्तन यात्रा का समापन शाम 5.30 बजे यात्रा का भव्य समापन होगा।
Next Story





