राजस्थान

मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- लोकायुक्त सचिवालय में 11 नवीन पदों का होगा सृजन

Tara Tandi
9 July 2023 9:31 AM GMT
मुख्यमंत्री ने दी मंजूरी- लोकायुक्त सचिवालय में 11 नवीन पदों का होगा सृजन
x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने लोकायुक्त सचिवालय में 11 नवीन पदों के सृजन के प्रस्ताव को मंजूरी प्रदान की है। प्रस्तावित पदों में अनुभागाधिकारी का 1, सहायक सचिव के 2, सहायक अनुभागाधिकारी के 4 एवं लिपिक ग्रेड-। के 4 पद (कुल 11 पद) शामिल हैं। साथ ही, श्री गहलोत ने लोकायुक्त सचिवालय में मंत्रालयिक संवर्ग के विभिन्न पदों की कैडर स्ट्रेन्थ को पुनर्निधारित किए जाने के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है।
श्री गहलोत की इस मंजूरी से एक ओर जहां लोकायुक्त सचिवालय में आमजन की लोकसेवकों के विरूद्ध भ्रष्टाचार, कदाचरण एवं पद दुरूपयोग सम्बन्धी शिकायतों का शीघ्र निस्तारण कर राहत पहुंचाई जा सकेगी। वहीं, लोकायुक्त सचिवालय में मंत्रालयिक सेवा के विभिन्न कैडरों में कार्यरत कार्मिकों को पदोन्नति के बेहतर अवसर प्राप्त होंगे।
Next Story