राजस्थान

मुख्यमंत्री गहलोत ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया

mukeshwari
6 Jun 2023 1:31 PM GMT
मुख्यमंत्री गहलोत ने महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय का निरीक्षण किया
x

जयपुर, । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मंगलवार को विद्याधर नगर स्थित महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने विद्यार्थियों से संवाद कर पढ़ाई और अन्य व्यवस्थाओं की जानकारी ली। गहलोत ने कक्षा 10 के टॉपर्स को मोमेंटो देकर हौसला भी बढ़ाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंग्रेजी भाषा में शिक्षा की आवश्यकता को देखते हुए प्रदेश में अंग्रेजी माध्यम विद्यालय खोले हैं। इससे जरूरतमंद विद्यार्थियों को भी अंग्रेजी माध्यम में पढ़ने का मौका मिल रहा है। शहरों के साथ ग्रामीण क्षेत्र में भी प्रवेश को लेकर विद्यार्थियों में काफी उत्साह है। इस शिक्षा के सुखद परिणाम भविष्य में दिखाई देंगे।

विद्यार्थियों ने दिया धन्यवाद

गहलोत से संवाद करते हुए कक्षा 10 के विद्यार्थियों ने अंग्रेजी माध्यम विद्यालयों की शुरूआत के लिए उन्हें धन्यवाद दिया। विद्यार्थियों ने कहा कि यहां शिक्षकों द्वारा स्मार्ट बोर्ड पर पढ़ाई कराई जा रही है तथा निजी विद्यालयों में लगने वाली फीस से भी राहत मिली है। यहां शनिवार को ‘नो बैग डे‘ पर अन्य गतिविधियों से मानसिक और शारीरिक विकास हो रहा है।

mukeshwari

mukeshwari

प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।

    Next Story