राजस्थान

मुख्यमंत्री गहलोत ने बालिका तबस्सुम बानो को हिंदी दिवस पर जयपुर में आयोजित समारोह में किया सम्मानित

Admin Delhi 1
16 Sept 2022 2:05 PM IST
मुख्यमंत्री गहलोत ने बालिका तबस्सुम बानो को हिंदी दिवस पर जयपुर में आयोजित समारोह में किया सम्मानित
x

सवाई माधोपुर न्यूज़: सवाई माधोपुर राउमावि शेरपुर की बालिका तबस्सुम बानो को हिंदी दिवस पर जयपुर में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। शारीरिक शिक्षक नफीस अहमद ने बताया कि राउमावि शेरपुर की बालिका तबस्सुम बानो ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की विज्ञान वर्ग कक्षा 12वीं में हिंदी में 100 में से 100 अंक प्राप्त किए हैं। उसकी इस उपलब्धि पर हिंदी दिवस पर भाषा एवं पुस्तकालय विभाग राजस्थान सरकार ने एसएमएस मेडिकल कॉलेज के सभागार में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।

बालिका को पुरस्कार मिलने पर प्रधानाचार्य द्वारका प्रसाद शुक्ला ने बालिका को और हिंदी का अध्यापन कराने वाली प्रभा मित्तल को पूरे विद्यालय परिवार की ओर से बधाई दी।

Next Story