राजस्थान
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा का झुंझुनूं दौरा 11 अगस्त को हवाई पट्टी पर आयोजित
Tara Tandi
9 Aug 2025 9:37 AM IST

x
Jhunjhunu झुंझुनूं, । प्रदेश के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा व केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान 11 अगस्त को झुंझुनू में आयोजित होने वाले प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को डीबीटी के माध्यम से फसल बीमा क्लेम वितरित कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे, वहीं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान
मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होंगे। जिला कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने बताया कि प्रमुख शासन सचिव कृषि एवं उद्यानिकी राजन विशाल के द्वारा शुक्रवार को पंत कृषि भवन के सभा कक्ष में जयपुर, झुंझुनू, कोटपुतली एवं सीकर जिलों के जिला कलेक्टर और संबंधित विभागीय अधिकारियों से समारोह की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
कलेक्टर डॉ अरुण गर्ग ने जिले के सभी अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों की प्रगति की समीक्षा की और निर्देश दिए कि सभी तैयारियाँ समयबद्ध व व्यवस्थित तरीके से पूर्ण की जाएं, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने क्षेत्र में समन्वय बनाते हुए सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।
Tagsमुख्यमंत्री भजनलाल शर्माझुंझुनूं दौरा 11 अगस्तहवाई पट्टी आयोजितChief Minister Bhajanlal SharmaJhunjhunu tour on 11 Augustairstrip organizedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





