राजस्थान

पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यक्त की संवेदना

Tara Tandi
23 Feb 2024 12:16 PM IST
पूर्व लोकसभा अध्यक्ष मनोहर जोशी के निधन पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने व्यक्त की संवेदना
x
जयपुर। मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने पूर्व लोकसभा अध्यक्ष एवं महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री श्री मनोहर जोशी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री ने अपने शोक संदेश में कहा कि लोकसभा अध्यक्ष रहते हुए स्व. जोशी ने लोकतांत्रिक मूल्यों को समृद्ध बनाते हुए श्रेष्ठ संसदीय परंपराएं स्थापित की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सार्वजनिक जीवन में भी स्वर्गीय जोशी अपने मृदु व्यवहार और मिलनसारिता की प्रवृति के कारण सदैव याद किए जायेंगे। उनका निधन महाराष्ट्र और देश की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है।
मुख्यमंत्री श्री शर्मा ने दिवंगत पुण्यात्मा को अपने परम धाम में स्थान देने व शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने के लिए ईश्वर से प्रार्थना की।
Next Story