राजस्थान

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर विशेष पदोन्नति

Tara Tandi
15 March 2024 5:57 PM IST
मुख्यमंत्री  भजनलाल शर्मा ने दी स्वीकृति उत्कृष्ट कार्य के लिए तीन उपनिरीक्षकों को निरीक्षक पद पर विशेष पदोन्नति
x
जयपुर । मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेश में कानून-व्यवस्था ड्यूटी के दौरान उत्कृष्ट एवं सराहनीय कार्य करने के लिए तीन उप निरीक्षकों को विशेष पदोन्नति प्रदान किए जाने की स्वीकृति प्रदान की है।
राज्य सरकार के निर्णयानुसार उप निरीक्षक श्री सुनील ताड़ा, श्री सुरजीत ठोलिया एवं श्री अशोक बिशु को उत्कृष्ट कार्य के लिए निरीक्षक के पद पर विशेष पदोन्नति प्रदान की गई है। इनके सराहनीय कार्य के कारण ही आतंक का पर्याय बने और एक-एक लाख रुपए के इनामी मोस्ट वांटेड अपराधियों राजू फौजी और पाबूराम गोरछिया की अगस्त, 2021 में गिरफ्तारी संभव हो सकी।
Next Story