राजस्थान

मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दो मार्च को झुंझुनूं का दौरा करेंगे

Admindelhi1
29 Feb 2024 11:48 AM IST
मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा दो मार्च को झुंझुनूं का दौरा करेंगे
x
तीसरी बार दौरा बना

तीसरी बार दौरा बनाझुंझुनूं: मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा का फिर से झुंझुनूं दौरा तय हुआ है। वे दो मार्च को नवलगढ और खेतड़ी में यमुना जल समझौता होने के बाद आभार सभा में शिरकत करेंगे। इससे पहले सीएम का दो बार झुंझुनूं दौरा निरस्त हो चुका है। अब तीसरी बार फिर से झुंझुनूं दौरा तय हुआ है। इससे पहले 28 दिसंबर को सीएम का खेतड़ी आने का कार्यक्रम था, लेकिन नही पहुंचे। आज बुधवार को खेतड़ी और नवलगढ़ आने का था, अचानक वो भी निरस्त हो गया। सारी तैयारी धरी की धरी रह गई थी।

अब फिर तीसरी बार कार्यक्रम तय हुआ है। सीएम का खेतड़ी और नवलगढ के साथ श्रीमाधोपुर आने का कार्यक्रम है। लेकिन इस बार सीएम के दौरे को लगभग तय माना जा रहा है। मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर अब फिर से तैयारी शुरू हो चुकी है।

Next Story