राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएमजीबी की वार्षिक रिपोर्ट का किया लोकार्पण

Admin Delhi 1
13 Sept 2022 4:56 PM IST
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने आरएमजीबी की वार्षिक रिपोर्ट का किया लोकार्पण
x

जयपुर न्यूज़: राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राजस्थान मरूधरा ग्रामीण बैंक (आरएमजीबी) की वार्षिक रिपोर्ट (वित्तीय वर्ष 2021-22) का आज यहां लोकार्पण किया। गहलोत ने यहां मुख्यमंत्री निवास पर इसका लोकार्पण किया। उन्होंने आरएमजीबी द्वारा 25 हजार करोड़ रुपए से अधिक के व्यवसाय का लक्ष्य प्राप्त करने पर बैंक के अधिकारी-कर्मचारियों को शुभकामनाएं दी। इस दौरान आरएमजीबी के चैयरमेन ज्ञानेन्द्र कुमार जैन एवं मुख्य विकास अधिकारी अभिमन्यु चारण भी मौजूद थे।

Next Story