राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Admin2
9 Aug 2022 6:18 AM GMT
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को दी बधाई
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। सीएम गहलोत आज आदिवासियों के आराध्य स्थल मानगढ़ जाने का कार्यक्रम है। गुजरात की सीमा से सटे आदिवासियों को लुभाने के लिए सीएम बड़ी घोषणा कर सकते हैं। आदिवासी जिलों में बीटीपी के उभार के बाद कांग्रेस के रणनीतिकारों की चिंता बढ़ गई है। ऐसे में सीएम गहलोत आदिवसियों के लिए आज सौगातों का पिटारा खोल सकते हैं। द्रौपदी मुर्मु के राष्ट्रपति बनने के बाद भाजपा सियासी दांव के बाद सीएम गहलोत की चिंता बढ़ गई है। लंबे समय से आदिवासी बेल्ट में कांग्रेस का दबदबा रहा है, लेकिन द्रौपदी मुर्मू के पदासिन होने के बाद बीजेपी ने जनजाति और वनवासी वर्ग के बीच संदेश देने का प्रयास किया। राजस्थान के दक्षिणी इलाके और इससे से सटे गुजरात में भी बड़ी संख्या में आदिवासी वर्ग निवास करता है। इस वर्ग के बीच पैठ बरकार रखने और बीजेपी का मिथक तोड़ने के लिए सीएम गहलोत, प्रदेस प्रभारी अजय माकन और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा का मेवाड़ और वागड़ के दौरे पर रहेंगे। सीएम आज रात्रि विश्राम उदयपुर में करेंगे। source-hindustan


Next Story