राजस्थान
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने निर्भया फण्ड के लिए 60 करोड़ रूपए का अतिरिक्त बजट प्रावधान किया स्वीकृत
Admin Delhi 1
19 Dec 2022 6:28 PM IST

x
जयपुर: राज्य सरकार प्रदेश में महिलाओं की सुरक्षा को लेकर अतिरिक्त बजट को मंजूरी दी है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रदेश में चल रहे 45 पोक्सो न्यायालयों हेतु निर्भया फण्ड में 60 करोड़ रूपए के अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है।
राष्ट्रीय मिशन (फास्ट ट्रेक स्पेशल कोर्ट) निर्भया फण्ड के अंतर्गत प्रदेश में 45 पोक्सो न्यायालय संचालित हैं, जिनमें राज्य सरकार द्वारा 40 प्रतिशत की फण्डिंग की जाती है। इस फण्ड हेतु गहलोत ने 40.27 करोड़ रूपए राज्यनिधि मद में एवं 19.73 करोड़ रूपए केन्द्रीयांश मद में अतिरिक्त बजट प्रावधान को मंजूरी दी है। इससे इन पोक्सो न्यायालयों में पदस्थापित कर्मचारियों/अधिकारियों के आगामी माह के संवेतन का निर्बाध आहरण हो सकेगा।
Next Story





