राजस्थान

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित

Admin Delhi 1
4 April 2023 2:32 PM GMT
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित
x

जयपुर: मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कोरोना संक्रमित हो गए है। इसकी सूचना गहलोत ने ट्वीट कर के दी है। गहलोत ने कहा कि पिछले कुछ दिनों में देशभर में कोविड के मामले बढ़े हैं। मैं स्वयं भी हल्के लक्षणों के साथ कोविड से संक्रमित हो गया हूं। डॉक्टरों की सलाह के अनुसार अगले कुछ दिन निवास से ही कार्य जारी रखूंगा। उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि सभी लोग सावधानी बरतें एवं कोविड प्रोटोकॉल का पालन करे।

वसुंधरा राजे हुई कोरोना पॉजिटिव: पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे कोरोना संक्रमित हो गई है। तबीयत खराब होने के बाद राजे ने कोविड की जांच कराई थी, जिसमें उनकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। राजे ने बयान जारी कर कहा है कि कोविड की जांच में मेरी रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। चिकित्सकों की सलाह पर मैं पूर्ण रूप से आइसोलेशन में हूं, जो लोग मेरे संपर्क में रहे है। वह अपनी जांच करवाएं और सावधानी बरतें।

Next Story