राजस्थान
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति राज्य में खुलेंगे 278 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र - 556 पदों का होगा सृजन
Tara Tandi
6 Oct 2023 1:43 PM GMT

x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर 278 नवीन पशु चिकित्सा उपकेन्द्र खोलने की स्वीकृति दी है। श्री गहलोत ने इन केन्द्रों के लिए 556 नवीन पदों के सृजन को भी मंजूरी प्रदान की है।
प्रस्तावित प्रत्येक पशु चिकित्सा उपकेन्द्र पर 1-1 पशुधन सहायक एवं जलधारी का पद सृजित होगा। इस तरह कुल 278 पशुधन सहायक एवं 278 जलधारी की भर्ती की जाएगी।
श्री गहलोत के इस फैसले से ग्राम पंचायत स्तर पर पशुओं के लिए बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध होगी।
Next Story