राजस्थान
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति- आयुष विभाग के सीनियर नर्स/कम्पाउण्डर का पदनाम संशोधित
Tara Tandi
5 Sept 2023 4:33 PM IST

x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने आयुष विभाग के सीनियर नर्स/कम्पाउण्डर के पदनाम को संशोधित कर इसे नर्सिंग ऑफिसर (आयुष) किये जाने की स्वीकृति प्रदान की है। श्री गहलोत की इस स्वीकृति से आयुष विभाग में कार्यरत सीनियर नर्स/कम्पाउण्डर का भी अब नया पदनाम होगा।
उल्लेखनीय है कि पूर्व में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के नर्सिंग कैडर के पदनाम संशोधित किये गए थे। आयुष विभाग के नर्सिंग कर्मियों द्वारा भी पदनाम संशोधन की मांग की जा रही थी।
Next Story





