राजस्थान
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग के मंत्रालयिक संवर्ग का पुनर्गठन 75 नवीन पदों का हुआ सृजन
Tara Tandi
5 Oct 2023 9:43 AM GMT

x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने सूचना एवं जनसम्पर्क विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के कर्मचारियों के कैडर पुनर्गठन के प्रस्ताव का अनुमोदन किया है। प्रस्ताव के अनुसार, कैडर पुनर्गठन में 75 नवीन पदों का सृजन किया जाएगा। पुनर्गठन के बाद इस संवर्ग में कुल 242 पद हो जाएंगे जिनमें संस्थापन अधिकारी के 2 पद, प्रशासनिक अधिकारी के 6 पद, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 19 पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 40 पद, वरिष्ठ सहायक के 50 पद तथा कनिष्ठ सहायक के 125 पद शामिल हैं। श्री गहलोत के इस निर्णय से विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर बढेंगे तथा विभागीय कार्यों का निष्पादन सुगमता से हो सकेगा।
Next Story