राजस्थान

मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति पंचायती राज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के 333 नवीन पदों का सृजन

Tara Tandi
5 Oct 2023 9:24 AM GMT
मुख्यमंत्री ने दी स्वीकृति पंचायती राज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के 333 नवीन पदों का सृजन
x
मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत ने पंचायती राज विभाग में मंत्रालयिक संवर्ग के 333 नवीन पदों के सृजन से संबंधित प्रस्ताव को स्वीकृति दी है। प्रस्ताव के अनुसार, प्रशासनिक अधिकारी के 25 पद, अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 50 पद, सहायक प्रशासनिक अधिकारी के 75 पद तथा वरिष्ठ सहायक के 183 पदों का सृजन होगा। श्री गहलोत के इस निर्णय से विभाग के कर्मचारियों के पदोन्नति के अवसर बढ़ेंगे एवं पंचायती राज संस्थाओं में कार्यों का निष्पादन अधिक सुगमता से हो सकेगा।
Next Story