राजस्थान
मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट आशुतोष सिंह आढ़ा ने जिला कारागृह सवाई माधोपुर का किया निरीक्षण
Tara Tandi
20 Sept 2025 7:02 PM IST

x
Madhopur माधोपुर: राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जयपुर एवं अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर के निर्देशानुसार शनिवार को आशुतोष सिंह आढ़ा मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, लिंक अधिकारी सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण सवाई माधोपुर द्वारा जिला कारागृह सवाई माधोपुर का साप्ताहिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जेल परिसर, बैरकों एवं रसोईघर की साफ-सफाई, बंदियों को प्रदान भोजन, पीने के पानी एवं चिकित्सकीय सुविधाओं, जेल की सुरक्षा व्यवस्था, जेल की कार्यप्रणाली, बंदियों की दिनचर्या आदि के संबंध में जांच की गई एवं बंदियों से वार्ता कर उनकी समस्याओं को सुना गया। निरीक्षण के दौरान शिकायत पेटिका का निरीक्षण करने पर शिकायत पेटिका में बंदियों को प्रदान मूलभूत सुविधाओं के संबंध में कोई शिकायत नहीं पाई गई, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा उपस्थित बंदियों को किसी भी प्रकार की समस्या होने पर जेल विजिटिंग लॉयर एवं अधिकार मित्र को अपनी समस्या के बारे में सूचित करने के संबंध में जानकारी प्रदान की गई।
निरीक्षण के दौरान कारागृह में कुल 93 बंदी उपस्थित पाये गए। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा जिला कारागृह के उपाधीक्षक विजय परेवा को जेल मैनुअल के अनुसार सभी बंदियों को आवश्यक मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किये गये। साथ ही बंदियों को हत्या, लूट, चोरी एवं अन्य अपराधों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया गया। दौराने निरीक्षण मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट द्वारा कारागृह परिसर में स्थित प्रिजन लीगल एड क्लीनिक का भी निरीक्षण कर बंदियों को प्रदान निःशुल्क विधिक सहायता के संबंध में जानकारी ली गई, निरीक्षण के दौरान चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल राधेश्याम जोगी एवं जेल स्टाफकर्मी उपस्थित रहे।
Tagsमुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेटआशुतोष सिंह आढ़ाजिला कारागृहसवाई माधोपुरकिया निरीक्षणChief Judicial MagistrateAshutosh Singh AadhaDistrict JailSawai Madhopurinspectedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





