राजस्थान

चेनपुरा स्टेडियम को गौशाला की तर्ज पर विकसित किया जाएगा

Admin Delhi 1
12 July 2023 8:30 AM GMT
चेनपुरा स्टेडियम को गौशाला की तर्ज पर विकसित किया जाएगा
x

जोधपुर न्यूज़: शाला क्रीड़ा संगम गौशाला मैदान में जिस प्रकार से खेल सुविधाएं है, उसी तर्ज पर अब अमृतलाल गहलोत स्टेडियम चैनपुरा का भी विकास किया जाएगा। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्वाचन क्षेत्र सरदारपुरा में आने वाला यह स्टेडियम जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में बनी कमेटी के अधीन डिवेलप किया जाएगा। मंगलवार को जिला कलेक्टर की अध्यक्षता में कई नेताओं अधिकारियों और स्थानीय लोगों की मौजूदगी में इस कमेटी की पहली बैठक हुई।

बैठक में निर्णय किया गया कि वरिष्ठ नागरिकों, विद्यार्थियों, खिलाड़ियों, महिलाओं आदि सभी के लिए विभिन्न प्रकार की खेलकूद गतिविधियांं की सुविधाएं रहेंगी। राजकीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए यह स्टेडियम निशुल्क उपलब्ध रहेगा। इसमें स्विमिंग पूल का संचालन भी आगामी 10 दिनों में शुरू हो जाएगा। इसके साथ ही फुटबॉल, सॉफ्टबॉल, तीरंदांजी, क्रिकेट आदि विभिन्न खेलों के लिए समर्पित प्रोफेशनल कोच नियुक्त किए जायेंगे। यह संस्था ‘नो प्रॉफिट नो लॉस’ पर काम करेगी।

सीएम का है विशेष फोकस

इस स्टेडियम का विकास करने का सपना मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का भी है। यहां स्पोर्ट्स कंपलेक्स बनाने के लिए बजट में घोषणा भी की गई थी। राज्य पशुधन विकास बोर्ड के अध्यक्ष राजेन्द्रसिंह सोलंकी, महापौर कुन्ती देवड़ा परिहार के साथ संस्थान से जुड़े अन्य लोग भी मौजूद रहे। बैठक में संस्था के उद्देश्य व कार्यो के संबंध में चर्चा की गई तथा अमृतलाल गहलोत स्टेडियम व सम्पूर्ण क्षेत्र के विकास के लिए संस्था के प्रस्तावित योगदान के संबंध में व्यापक विचार-विमर्श किया गया।

Next Story