राजस्थान
वोटर हेल्पलाइन एप पर घर बैठ मतदाता सूची में अपना नाम देखें
Tara Tandi
4 April 2024 6:02 PM IST

x
जालोर । लोकसभा आम चुनाव- 2024 में हर मतदाता की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने कई अहम मोबाइल एप तैयार किए है। मतदाताओं के लिए ऐसा ही एक बेहद कारगर एप है, वोटर हेल्पलाइन एप। जो अपने मोबाइल पर गूगल एप प्ले स्टोर या एप स्टोर से डाउनलोड किया जा सकता है।
वोटर हेल्पलाइन एप के जरिए प्रत्येक मतदाता घर बैठे मतदाता सूची में अपना नाम देख सकता है। एप पर उपलब्ध सर्च नेम लिंक पर क्लिक कर उपलब्ध विकल्पों के माध्यम से अपना नाम ढूंढा जा सकता है।
इस एप पर अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि आदि विवरण दर्ज करने पर अपना नाम मतदाता सूची में क्रम संख्या, मतदान केन्द्र का नाम एवं पता आदि विवरण देखा जा सकता है।
ऐसे खोजें सूची में नाम
ईपिक नंबर के माध्यम से भी अपना नाम मतदाता सूची में खोजा जा सकता है।
ये जानकारी उपलब्ध
अपना नाम, पिता का नाम, जन्म तिथि दर्ज कर अपना नाम सूची में क्रम संख्या, मतदान केन्द्र का नाम एवं पता देखा जा सकता है।
एप के अतिरिक्त कहां देखें
यदि वोटर हेल्पलाइन एप के अतिरिक्त मतदाता सूची में नाम देखने के लिए संबंधित बीएलओ से संपर्क किया जा सकता है।
Tagsवोटर हेल्पलाइन एपघर बैठ मतदाता सूचीअपना नाम देखेंVoter Helpline Appcheck voter list from homecheck your nameजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





