राजस्थान

महिला के दस्तावेज से लोन लेकर धोखाधड़ी की

Admin Delhi 1
5 Aug 2023 4:53 PM IST
महिला के दस्तावेज से लोन लेकर धोखाधड़ी की
x

अजमेर: अजमेर में एक महिला को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित महिला को उसकी महिला मित्र और एक अन्य व्यक्ति ने झांसा देकर डॉक्यूमेंट लिए और फाइनेंस कंपनी से एक लाख 19 हजार का लोन उठा लिया। महिला को इसकी जानकारी तब मिली जब महिला गाड़ी खरीदने के लिए शोरूम में गई थी। पीड़ित महिला ने इसकी शिकायत क्रिश्चियन गंज थाने में दी है। पुलिस ने धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

ईदगाह कॉलोनी निवासी आरती देवी पत्नी लाल बहादुर सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसके पड़ोस में शबीना नाम की महिला रहती है। महिला का उसके घर पर आना-जाना लगा रहता था। इसी दौरान वह उसकी अच्छी दोस्त बन गई। पीड़ित महिला ने बताया कि वह किराने की दुकान चलाती है, जिससे वह खुदका और बच्चों का पालन पोषण करती है। इसी दौरान उसकी महिला मित्र शबीना ने उसे फाइनेंस कंपनी वालों से अच्छी जान पहचान होने का झांसा देकर दुकान में माल भरवाने के लिए लोन दिलवाने की बात कही थी।

पीड़ित महिला ने आरोप लगाते हुए बताया कि आरोपी महिला ने बाद में उसे शेर सिंह नाम के व्यक्ति से मिलवाया जो कि स्वामी कंपलेक्स अजमेर में लोन दिलवाने का कार्य करता है। पीड़ित महिला ने बताया कि उसने अपनी महिला मित्र से के कहने पर शेर सिंह को अपना आधार कार्ड, पैन कार्ड, आईटीआर और दुकान की फोटो सहित अन्य दस्तावेज दिए। जिसके बाद शेर सिंह और शबीना ने कुछ कागजों पर उसके सिग्नेचर भी करवाएं और कहा कि कुछ दिनों में उसे लोन की रकम मिल जाएगी। पीड़ित महिला ने बताया कि कुछ दिनों बाद जब उसने शबीना और शेर सिंह से मिली तो दोनों ने कहा कि उसका लोन नहीं हो सकता। जब उसने उसके कागजात मांगे तो दोनों ने झांसा दिया कि उसके कागजात कंपनी में जमा हो गए हैं वह वापस नहीं मिल सकते हैं।

Next Story