राजस्थान

उदयपुर में चावंड व मादड़ी डेम हुई ओवरफ्लो

Shreya
7 July 2023 9:01 AM GMT
उदयपुर में चावंड व मादड़ी डेम हुई ओवरफ्लो
x

उदयपुर: उदयपुर शहर के स्वरूपसागर का पानी आयड़ नदी में बहते हुए सीधे उदयसागर जा रहा है। उदयपुर में बीती रात को तेज बारिश का क्रम चला। रात करीब 11 बजे बाद भी रिमझिम बारिश चलती रही। सुबह बारिश तो थम गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के क्रम से जलाशयों में पानी की आवक जारी है। उदयपुर शहर में स्वरूपसागर के दो गेट तीन-तीन इंच के अभी भी खोल रखे है। सलूंबर का चावंड व गिर्वा का मादड़ी डेम भी ओवरफ्लो हो गए है। मदार से आ रहे पानी से फतहसागर का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। 13 फीट क्षमता वाले फतहसागर झील का जलस्तर 11.3 फीट हो गया है।

उदयपुर शहर में बीती रात को हुई बारिश। 24 फीट भराव क्षमता वाले उदयसागर झील का जलस्तर करीब 19 फीट से ज्यादा हो गया है। स्वरूपसागर से वहां पानी आयड़ होकर जा रहा है। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हुई, गोगुंदा के क्षेत्र में करीब तीन इंच तो ओगणा में दो डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है।

बीते चौबीस घंटों में बारिश

बारिश मिमी

गोगुंदा 70

ओगणा 36

खेरवाड़ा ​​​​​​​ 27

बावलवाड़ा ​​​​​​​ 25

झाड़ोल ​​​​​​​ 24

वल्लभनगर ​​​​​​​ 16

उदयपुर शहर 15

स्वरूपसागर ​​​​​​​ 10

अब तक ये जलाशय ओवरफ्लो हो चुके

चावंड (सलूंबर)

मादड़ी (गिर्वा)

साबरमती (कोटड़ा)

स्वरूपसागर (उदयसागर)

जोगीवड़ (कोटड़ा)

रेठ का नाका (गोगुंदा)

झाड़ोल (झाड़ोल)

बुझ का नाका (गोगुंदा)

सोम पिकअप वियर (ऋषभदेव)

Next Story