राजस्थान
उदयपुर में रातभर हुई बारिश से चावंड और मादड़ी बांध भी ओवरफ्लो हो गए
Ashwandewangan
7 July 2023 6:44 AM GMT

x
चावंड और मादड़ी बांध भी ओवरफ्लो हो गए
उदयपुर। उदयपुर शहर के स्वरूपसागर का पानी आयड़ नदी में बहते हुए सीधे उदयसागर जा रहा है। उदयपुर में बीती रात को तेज बारिश का क्रम चला। रात करीब 11 बजे बाद भी रिमझिम बारिश चलती रही। सुबह बारिश तो थम गई लेकिन आसमान में बादल छाए रहे। बारिश के क्रम से जलाशयों में पानी की आवक जारी है। उदयपुर शहर में स्वरूपसागर के दो गेट तीन-तीन इंच के अभी भी खोल रखे है। सलूंबर का चावंड व गिर्वा का मादड़ी डेम भी ओवरफ्लो हो गए है। मदार से आ रहे पानी से फतहसागर का जलस्तर बढ़ता ही जा रहा है। 13 फीट क्षमता वाले फतहसागर झील का जलस्तर 11.3 फीट हो गया है।
उदयपुर शहर में बीती रात को हुई बारिश। 24 फीट भराव क्षमता वाले उदयसागर झील का जलस्तर करीब 19 फीट से ज्यादा हो गया है। स्वरूपसागर से वहां पानी आयड़ होकर जा रहा है। कैचमेंट एरिया में अच्छी बारिश हुई, गोगुंदा के क्षेत्र में करीब तीन इंच तो ओगणा में दो डेढ़ इंच बारिश दर्ज की गई है।
बीते चौबीस घंटों में बारिश
बारिश मिमी
गोगुंदा 70
ओगणा 36
खेरवाड़ा 27
बावलवाड़ा 25
झाड़ोल 24
वल्लभनगर 16
उदयपुर शहर 15
स्वरूपसागर 10
अब तक ये जलाशय ओवरफ्लो हो चुके
चावंड (सलूंबर)
मादड़ी (गिर्वा)
साबरमती (कोटड़ा)
स्वरूपसागर (उदयसागर)
जोगीवड़ (कोटड़ा)
रेठ का नाका (गोगुंदा)
झाड़ोल (झाड़ोल)
बुझ का नाका (गोगुंदा)
सोम पिकअप वियर (ऋषभदेव)

Ashwandewangan
प्रकाश सिंह पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में हैं। साल 2019 में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा। फिलहाल, प्रकाश जनता से रिश्ता वेब साइट में बतौर content writer काम कर रहे हैं। उन्होंने श्री राम स्वरूप मेमोरियल यूनिवर्सिटी लखनऊ से हिंदी पत्रकारिता में मास्टर्स किया है। प्रकाश खेल के अलावा राजनीति और मनोरंजन की खबर लिखते हैं।
Next Story