राजस्थान

चौपाल का हुआ आयोजन: स्वयंसेवकों को दी जल संरक्षण की जानकारी

Admin Delhi 1
3 May 2023 11:41 AM GMT
चौपाल का हुआ आयोजन: स्वयंसेवकों को दी जल संरक्षण की जानकारी
x

सवाई माधोपुर न्यूज: सूरवाल युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के नेहरू युवा केंद्र सवाई माधोपुर के द्वारा चलाए जा रहे कैच द रैन-3.0 कार्यक्रम के अंतर्गत वेहर इट फाल्स, वेन इट फॉल्स विषय पर जल संवाद जल चौपाल का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र करमोदा में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए नेहरू युवा केन्द्र के जिला युवा अधिकारी ने विभाग द्वारा चलाए जा रहे कैच द रैन 3.0 अभियान की विस्तारपूर्वक जानकारी दी।

अभियान के अंतर्गत जिले भर से पधारे नेहरू युवा केन्द्र के राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों एवं युवा मंडल सदस्यों द्वारा कैच द रैन जागरूकता अभियान जिले भर के 50 से अधिक गांवों में चलाया जा रहा है। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कृषि विज्ञान केंद्र के हैड डॉ. बी.एल. ढाका ने युवाओं को जल संरक्षण, रैन वाटर हार्वेस्टिंग, वाटर शेड डेवलपमेंट, जैविक कृषि, ड्रिप इरीगेशन आदि विषयों पर युवाओं को प्रजेंटेशन के माध्यम से जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि डॉ. बी एल. मीना ने युवाओं को वर्मी कम्पोस्टिंग, चेक डैम, परंपरागत कृषि एवं सिंचाई तकनीकों के बारे में विस्तार से वीडियो एवं प्रेजेंटेशन के माध्यम से बताया। डॉ. सुरेश बैरवा ने युवाओं को विभिन्न कृषि व जल संरक्षण तकनीकों के बारे में समझाया।

Next Story