राजस्थान

राजस्थान में प्रकृति का करिश्माः एक साथ 4 बच्चों ने लिया जन्म, 4 साल तक सूनी रही कोख

Bhumika Sahu
7 Jun 2022 8:44 AM GMT
राजस्थान में प्रकृति का करिश्माः एक साथ 4 बच्चों ने लिया जन्म, 4 साल तक सूनी रही कोख
x
महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अजमेर. जिले में एक चौकाने वाली वाली घटना सामने आई। यहां अजमेर में रहने वाली एक महिला ने एक साथ चार बच्चों को जन्म दिया हैं। महिला की कोख पिछले चार साल से सूनी थी। दो साल से वह इस बीमारी का इलाज ले रही थी। बीती रात महिला ने जनाना अस्पताल में चार बच्चों को जन्म दिया। चार में से दो बेटे हैं और दो बेटियां हैं। चारों बच्चों के जन्म के बाद उनको नर्सरी में रखा गया है। दो बच्चों को वेंटीलेटर पर भी लिया गया है। जनाना अस्पताल स्टाफ ने बताया कि देर रात करीब साढ़े ग्यारह बजे से बारह बजे तक चारों बच्चों का जन्म हुआ है।

चार साल से सूनी थी कोख, चल रहा था इलाज
दरअसल अजमेर जिले में स्थित हंटुडी गांव में रहने वाली फरीदा के चार बच्चे एक साथ होने से पूरे परिवार में खुशियां ही खुशियां फैल गई हैं। इन कारण था कि मां-बाप के साथ घर के सभी लोग बच्चें होने का सपना लिए चार साल से इंतजार कर रहे थे। पर फरीदा की कोख चार सालों से सूनी थी। बच्चे की चाहत लिए वह अपना दो सालों से इलाज भी करा रही थी, और उन्हे इसका फायदा भी मिला। फरीदा के पति असलम को कुछ समय पहले ही सोनोग्राफी के जरिए कोख में चार बच्चे होने का पता चला था।
चार बच्चों का पता चला तो और देखभाल करने लगे
जैसे ही डॉक्टर से उन्हे चार बच्चों के बारे में पता चला तो असलम और उसके परिवार ने फरीदा की और ज्यादा देखभाल करना शुरु कर दिया। दो दिन पहले फरीदा को जनाना स्पताल लाया गया था। उसके बाद सोमवार को उसके लेबर पेन शुरु हुआ। देर रात करीब साढे़ ग्यारह बजे पहले बच्चे ने जन्म दिया और बारह बजे तक चार बच्चे पैदा हो गए। स्टाफ ने बताया कि चारों बच्चे वैसे तो स्वस्थ हैं। लेकिन कमजोर होने के कारण उनमें से दो को वेंटीलेटर और दो को नर्सरी में रखा गया है। असलम ने बताया कि चार साल से वे बच्चे का इंतजार कर रहे थे। चार साल से कोख सूनी थी। कुछ समय पहले से पत्नी का इलाज चल रहा था। उसके बाद अब एक साथ चार बच्चे उपर वाले की मेहर से मिले हैं। आपको बता दे कि चार संतानों में से दो बेटियां और दो बेटे हैं।


Next Story