राजस्थान

कृपाल जघीना हत्याकांड में सात आरोपियों पर आरोप सुनाए गए

Admin Delhi 1
5 Aug 2023 6:38 AM GMT
कृपाल जघीना हत्याकांड में सात आरोपियों पर आरोप सुनाए गए
x

भरतपुर: भरतपुर विशेष न्यायालय ने शुक्रवार को कृपाल जघीना हत्याकांड के सात आरोपितों को चार्ज सुना दिए। एक अन्य आरोपित को अगली सुनवाई में चार्ज सुनाया जाएगा। इसके बाद इस केस में विधिवत ट्रायल शुरू हो जाएगा है। मामले के गवाहों के बयान होंगे। डकैती मामलों के विशेष न्यायालय ने कृपाल जघीना की हत्या के आरोपियों को आरोप सुनाए गए। केस में पुलिस ने नौ आरोपितों को गिरफ्तार किया था। उनमें से आरोपी गैंगस्टर कुलदीप जघीना की पिछले दिनों हत्या हो चुकी है।

शेष जेल में बंद सात आरोपियों ने वीडियो कांफ्रेंसिंग से सुनवाई में भाग लिया। जिनमें कुंवरजीत, हरपाल सिंह, विश्वेन्द्र सिंह उर्फ बिट्‌टू, प्रभाव सिंह उर्फ भोला, राहुल, विजयपाल सिंह उर्फ भूरा और कृपाल सिंह शामिल थे। पुलिस की ओर से जिन धाराओं में चार्जशीट पेश की गई थी। कोर्ट ने उन सभी धाराओं को यथावत रखते हुए आरोप सुनाए हैं। एक अन्य आरोपी मोरध्वज उर्फ मोना कोर्ट में उपस्थित नहीं था। ऐसे में उसे अगली सुनवाई पर आरोप सुनाए जाएंगे। उल्लेखनीय है कि यह मामला प्रदेशभर में काफी दिनों तक सुर्खियों में रहा था।

Next Story