राजस्थान

बदला मौसम, शहर के मंडावर क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि

Shantanu Roy
26 March 2023 12:00 PM GMT
बदला मौसम, शहर के मंडावर क्षेत्र में तेज बारिश और ओलावृष्टि
x
दौसा। दौसा क्षेत्र में शुक्रवार की दोपहर मौसम में आए बदलाव के बाद तेज आंधी के साथ बारिश व ओलावृष्टि हुई। जानकारी के अनुसार दोपहर करीब पांच बजे अचानक आसमान में बादल छा गए। इसके बाद तेज आंधी चली। इसके साथ ही बूंदाबांदी के साथ बेर के आकार के ओले भी गिरे। करीब पांच मिनट तक ओलावृष्टि जारी रही। इसके बाद तेज बारिश हुई। जिससे जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया। बाजार में दुकानों के सामने लगे तीन टप्पे उड़ गए। वहीं बेमौसम बारिश से नगर पालिका की सफाई व्यवस्था की भी पोल खुल गई। नालों की सफाई नहीं होने से बाजार में कई जगह पानी भर गया। जिससे लोगों को काफी परेशानी हुई। कॉलोनियों में जलभराव के कारण कॉलोनीवासियों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। इसके अलावा ओलावृष्टि ने किसानों के लिए भारी परेशानी खड़ी कर दी। खेतों में पड़ी फसल को एकत्र किया जा रहा है और कटी हुई फसल को ओलावृष्टि और बारिश से भारी नुकसान हुआ है।
Next Story