राजस्थान

मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर में बदलाव जारी

Admin Delhi 1
6 May 2023 12:22 PM GMT
मौसम में पश्चिमी विक्षोभ के असर में बदलाव जारी
x

अजमेर न्यूज: पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के चलते शुक्रवार काे शहर में 0.8 एमएम बारिश दर्ज की गई। दाेपहर में धूप खिली, इससे एकाएक अधिकतम तापमान में 1.8 डिग्री सेल्सियस की बढ़ाेतरी दर्ज की गई। माैसम विभाग के मुताबिक अधिकतम पारा 35.2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 22.5 डिग्री सेल्सियस दरिज किया गया।

जबकि इससे पहले गुरुवार काे अधिकतम पारा 33.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम पारा 20.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। माैसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव राज्य के पश्चिमी व उत्तरी भागाें में आगामी 24 घंटे तक बना रहेगा। इस दाैरान तेज हवाओं के साथ मेघगर्जना और हल्की बारिश हाे सकती है।

आने वाली 7 व 8 मई तक पश्चिमी विक्षोभ का असर पूरी तरह से समाप्त हाे जाएगा। इसके बाद अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस व इससे ऊपर जा सकता है। बता दें कि पिछले साल मई के शुरुआती दिनों में दिन का तापमान 42 डिग्री सेल्सियस से ज्यादा चल रहा था, लेकिन इस बार यह काफी कम है।

Next Story