राजस्थान

चंबल रिवर फ्रंट: 15 फीट नीचे गिरी क्रेन, हादसा टला

Admin Delhi 1
28 July 2023 11:00 AM GMT
चंबल रिवर फ्रंट: 15 फीट नीचे गिरी क्रेन, हादसा टला
x

कोटा न्यूज़: चंबल रिवर फ्रंट का निर्माण कार्य अंतिम चरण में है। अगस्त के पहले सप्ताह में रिवर फ्रंट जनता को समर्पित करने की तैयारी चल रही है। तैयारियों के दौरान लोडिंग अनलोडिंग करते समय क्रेन 15 फीट ऊंचाई से पलटी खाकर नीचे गिर गई। हादसे में क्रेन चालक के चोटिल होने की जानकारी सामने आई है। हादसे की सूचना पर नगर विकास न्यास (UIT) में हड़कंप मच गया। पूरे मामले को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों ने शाम तक कुछ नहीं बोला। ये पता नहीं लगा कि हादसा कैसे हुआ।

जानकारी के अनुसार घटना सुबह 11 से 12 बजे के बीच की है। बताया जा रहा है कि रिवर फ्रंट के नयापुरा वाले छोर काम चल रहा था। क्रेन की मदद से भारी भरकम सामान इधर से उधर शिफ्ट किया जा रहा था। इसी दौरान क्रेन का संतुलन बिगड़ गया। और क्रेन 15 फीट नीचे गिर गई। हादसे में नदी किनारे बनी रेलिंग का हिस्सा टूट गया। आनन फानन में दूसरी क्रेन मंगवाकर क्रेन को सीधा कर निकालने की कोशिश शुरू की गई। बता दें करीब 1200 करोड़ की लागत से रिवर फ्रंट का पहला फेज तैयार किया गया है। 6 किमी लंबे रिवर फ्रंट के दोनों किनारों पर फिनिशिंग का काम चल रहा है।

Next Story