
x
जयपुर। राहुल गांधी की राजस्थान में भारत जोडो यात्रा के प्रवेश पर जलदाय मंत्री डॉ महेश जोशी ने कहा है कि राजस्थान में इस यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत होगा। केंद्र सरकार के भय बनाने के माहौल के खिलाफ यह यात्रा बहुत कारगर साबित होगी।
पीसीसी में मीडिया से बात करते हुए जोशी ने कहा कि आज देश मे जो परिस्थितियां है,भय का जो माहौल बनाया जा रहा है,उससे लड़ने के लिए राहुल गांधी ने यात्रा को माध्यम चुना है। आज देश मे कई तरह के सामाजिक आक्रमण हो रहे हैं। भाई से भाई को लड़ाने की साजिश हो रही है। देश भर में जारी अलोकतांत्रिक माहौल के बीच राहुल गांधी ने यह यात्रा शुरू की है। देश भर में राहुल गांधी की यात्रा को लेकर लोगों से तवज्जो मिल रही है और लोग खुद ही आगे बढ़कर यात्रा से जुड़ रहे हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि देश में जारी तानाशाही और अन्याय के खिलाफ राहुल गांधी जनता की आवाज बन रहे हैं। राहुल गांधी को जनता का अपार समर्थन मिल रहा है। केंद्र सरकार को सचेत हो जाना चाहिए कि आने वाले समय मे लोग उनकी नीतियों को देश मे स्वीकार नहीं करेंगे। जनता अब बदलाव चाहती है और राहुल गांधी में लोगों को देश का भविष्य नजर आ रहा है। राजस्थान में सीएम अशोक गहलोत लोगों को जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रहे हैं। पूर्व पीसीसी चीफ माणिक्यलाल वर्मा को उनकी जयंती पर याद करते हुए जोशी ने कहा कि वर्मा ने देश की आजादी के आंदोलन में योगदान दिया। देश की आजादी के बाद उन्होंने देश निर्माण में भी अपना महत्वपूर्ण योगदान दिया है। आज की नई पीढ़ी को उनके जीवन चरित्र से प्रेरणा लेनी चाहिए।

Admin4
Next Story