राजस्थान

कांग्रेस की जीत पर जश्न का माहौल, समर्थकों संग थिरके टीकाराम जूली

Admindelhi1
26 Nov 2026 2:39 PM IST
कांग्रेस की जीत पर जश्न का माहौल, समर्थकों संग थिरके टीकाराम जूली
x
अलवर में कांग्रेस का परचम, अनीता मीणा बनीं जिला प्रमुख

अलवर: राजस्थान के अलवर जिला प्रमुख चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनीता मीणा ने भाजपा की संतोष मीणा को 31-8 के अंतर से हराकर जीत हासिल की। चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह देखने को मिला। नेता प्रतिपक्ष एवं अलवर ग्रामीण विधायक टीकाराम जूली भी समर्थकों के साथ नृत्य करते नजर आए।

जूली ने इस जीत को जनता का जनादेश बताते हुए भाजपा सरकार के कामकाज और प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाए। उन्होंने आरोप लगाया कि पिछले तीन वर्षों में सरकार के कामकाज को लेकर जनता में नाराजगी रही है, जिसकी झलक चुनाव परिणाम में दिखाई दी है।

पूर्व केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने जीत का श्रेय कांग्रेस कार्यकर्ताओं की मेहनत, एकजुटता और जनता के समर्थन को दिया। उन्होंने प्रदेशवासियों का आभार जताते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता का फैसला सर्वोपरि है और उसके जनादेश का सम्मान करना प्रत्येक सरकार की जिम्मेदारी है।

Next Story