राजस्थान
गोविंददेवजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास परवान पर
Shantanu Roy
15 Aug 2022 12:05 PM GMT

x
बड़ी खबर
जयपुर। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 19 अगस्त को मनाई जाएगी। इसे लेकर शहर के आराध्य गोविंदेदवजी मंदिर में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव का उल्लास नजर आने लगा है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर तड़के साढे चार बजे मंगला आरती होगी, वहीं रात 12 बजे तिथि पूजन के साथ 31 तोपों की सलामी के साथ जन्माभिषेक होगा। मंदिर महंत अंजनकुमार गोस्वामी ने बताया कि जन्माष्टमी पर ठाकुर श्रीजी के जन्माभिषेक में 425 लीटर दूध, 365 लीटर दही व 11 किलो घी, 85 किलो बूरा व 11 किलो शहद से श्रीगोविंद का जन्माभिषेक होगा। 6 पंडित वेद पाठ करेंगे। इससे पहले शालिग्राम पूजन व पंच द्रव्यों का पूजन किया जाएगा। ठाकुरजी को विशेष भोग अर्पण किया जाएगा। इसमें पंजीरी लड्डू, खीरसा व रबड़ी का भोग लगाया जाएगा। रात 11 बजे श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की व्रत कथा होगी।
मंदिर में 1000 स्वयंसेवक व्यवस्थाएं संभालेंगे, जो मंगला झांकी से अभिषेक समाप्त होने पर मौजूद रहेंगे। 13 एलईडी और 3 प्लाज्मा टीवी पर लाइव दर्शन होंगे। सुरक्षा के लिए 10 मेटल डिटेक्टर से दर्शनार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। बुजुर्ग, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को मंदिर में नहीं आने की अपील की गई है। अगले दिन नंदोत्सव का आयोजन मंदिर महंत अंजन कुमार गोस्वामी ने बताया कि मुख्य आयोजन 19 अगस्त को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर होगा। इस दिन तड़के 4.30 बजे मंगला आरती होगी। धूप आरती सुबह 7.30 बजे होगी। इस दिन रात्रि 12 बजे से 12.30 बजे तक तिथि पूजन और जन्माभिषेक के आयोजन होंगे। इसके अगले दिन नंदोत्सव का आयोजन होगा। नंदोत्सव सुबह श्रृंगार झांकी के दौरान सुबह 9.15 बजे से सुबह 10 बजे तक मनाया जाएगा। इस दिन शोभायात्रा निकाली जाएगी।
Next Story