राजस्थान

मोबाइल चोरी के शक में जायरीनों को पकड़ा

Admin Delhi 1
29 July 2023 12:53 PM IST
मोबाइल चोरी के शक में जायरीनों को पकड़ा
x

अजमेर न्यूज़: दरगाह बाजार में भीड़-भाड़ के दौरान मोबाइल चोरी की आशंका को लेकर जायरीनों ने एक नाबालिग की हाथ बांधकर पिटाई कर दी। इसका वीडियो सामने आने के बाद दरगाह थाना पुलिस ने 4 लोगों को शांति भंग में गिरफ्तार किया।

मामला गुरुवार रात का बताया जा रहा है। दरगाह बाजार में भीड़ के बीच एक किशोर को जायरीन की जेब से मोबाइल चुराने के शक में पकड़ा। इसके बाद उसके हाथ रस्सी से बांधकर तलाश किया लेकिन मोबाइल नहीं मिला। इसके बाद जायरीन मारपीट करते हुए दरगाह बाजार मोती कटला से होकर थाने लेकर गए।

थाने के बाहर भी मारपीट की। इसका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने पश्चिम बंगाल कोलकाता निवासी आबिद, पार्क स्ट्रीट निवासी शकील अहमद, आदिल और कॉलिन स्ट्रीट निवासी अरबाज को शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार किया।

Next Story