राजस्थान

ढाई करोड़ का सोना पकड़ाया, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप

jantaserishta.com
28 April 2022 9:08 AM IST
ढाई करोड़ का सोना पकड़ाया, अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर मचा हड़कंप
x

DEMO PIC

जयपुर: राजस्व आसूचना निदेशालय (डीआरआई) ने जयपुर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 25 अप्रैल को शारजहा से आये एक यात्री के बैग से करीब पांच किलोग्राम सोना जब्त किया। इस सोने को प्रेस और दो हथोड़ों में छिपाकर लाया गया था। सोने की बाजार में कीमत करीब दो करोड़ 62 लाख रुपये आंकी गई है।

निदेशालय सूत्रों के अनुसार 25 अप्रैल को शारजहा से जयपुर आए विमान में सवार कुछ यात्रियों का सामान अगले दिन 26 अप्रैल को देर रात जयपुर पहुंचा था। उन्होंने बताया कि मंगलवार देर रात पहुंचे यात्रियों के सामान में से एक बैग की जांच के दौरान प्रेस और दो लोहे के हथोड़ों से कुल पांच किलोग्राम सोना बरामद किया गया।
सूत्रों ने बताया कि सोने की बाजार में कीमत दो करोड़ 62 लाख आंकी गई है। उन्होंने बताया कि प्रेस में तीन किलो सोना छिपाकर रखा गया था जबकि दो लोहे के हथोड़ों में एक-एक किलोग्राम सोना प्रत्येक में से बरामद किया गया। उन्होंने बताया कि यात्री की पहचान कर ली गई है और उसे पकड़ने का प्रयास किया जा रहा है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story