राजस्थान
गैर इरादतन हत्या के आरोप में दो नामजद सहित तीन अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज
Shantanu Roy
28 Dec 2022 6:04 PM GMT

x
बड़ी खबर
जौनपुर। बदलापुर कोतवाली क्षेत्र के दुगौली खुर्द की एक विवाहिता ने अपने पति को जान से मारने के आरोप में दो नामजद सहित तीन अज्ञात पर मुकदमा दर्ज कराया है। उक्त गांव निवासिनी रानी सिंह ने बुधवार को पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि मेरे पति अखिलेश सिंह 29 वर्षीय को 12 दिसम्बर सायं चार बजे खेत की सिंचाई को लेकर नरेंद्र सिंह, उनके पुत्र अंशुमान सिंह तथा तीन अज्ञात व्यक्तियों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। इसके बाद इलाज हेतु ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इन लोगों ने उनके शव को साक्ष्य मिटाने के लिए ले जाकर जला दिया। प्रभारी निरीक्षक संतोष कुमार पांडेय ने बताया कि केस दर्ज कर विवेचना की जा रही है। मामले कि जाँच की जा रही है और आरोपितों की तलाश की जा रही है।
Next Story