राजस्थान

नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज

Admin4
28 April 2023 2:21 PM GMT
नाबालिग से छेड़छाड़ मामले में 4 युवकों के खिलाफ केस दर्ज
x
नागौर। नागौर जिले के परबतसर पुलिस थाने में एक नाबालिग के साथ छेड़छाड़ करने, गंदे इशारे करने का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार निशा (बदला हुआ नाम ) ने अपने पिता के साथ थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। बताया कि वो कक्षा 9वीं में हायर सेकेंडरी स्कूल में पड़ती है। एक लड़का मुमताज पुत्र फजलू परबतसर में ही रहता है। अपने तीन साथियों के साथ छेड़छाड़ करता है। ये जब वो स्कूल जाती है तो उसका पीछा करते हैं। फिर गंदे इशारे भी करते हैं। ये लड़के उसे और उसकी बहन को रोजाना छेड़ते हैं।
बीती रात करीब 9 बजे वो अपनी बहन के साथ घर के बाहर बैठी थी तभी चारों लड़के घर के सामने आए और दोनों से मोबाइल नंबर मांगे, नम्बर देने से मना किया तो वे चारों छेड़खानी करने लगे। दोनों बहने जोर से चिल्लाई तो वे भाग छूटे। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू की।
Next Story