राजस्थान

श्रीनाथजी की हवेली में छत गिरने का मामला

Admin Delhi 1
28 Jun 2023 12:23 PM GMT
श्रीनाथजी की हवेली में छत गिरने का मामला
x

उदयपुर न्यूज़: वॉलसिटी में श्रीनाथजी की हवेली में छत और छज्जा गिरने से सोमवार रात तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई थी। मंगलवार को निगम की टीम ने मकान के जर्जर हिस्से को ढहा दिया। इस घटना के बाद भास्कर ने पड़ताल की तो पता चला कि शहर में 147 मकान व भवन जर्जर अवस्था में हैं।

इनका रिकॉर्ड नगर निगम में दर्ज है और निगम इन्हें हर बार आगाह कर भूल जाता है। इस बार निगम ने नोटिस दिए हैं। जबकि निगम के अनुसार ये मकान इतने जर्जर और खतरनाक हैं कि इनका रहने या अन्य किसी तरह का उपयोग नहीं किया जा सकता। इन्हें तत्काल खाली कराया जाना चाहिए।

शहर के अधिकांश जर्जर मकान ओल्ड सिटी में हैं। कई मकान तो 60 से 100 साल तक पुराने हैं और मरम्मत नहीं होने से जर्जर अवस्था में हैं। निगम ने मकान मालिकों को नोटिस देकर मरम्मत करवाने या खाली करने के लिए कह चुका है। आगाह भी किया कि तेज बारिश होती है तो मकान धराशायी हो सकते हैं। लेकिन फिर भी लोग घर छोड़ने को तैयार नहीं है। ज्यादातर घर किराएदार और मकान मालिकों के विवाद के कारण खाली नहीं हो पा रहे हैं।

Next Story