राजस्थान

जॉब का झांसा देकर एक महिला से रेप करने का मामला

Admindelhi1
15 March 2024 9:43 AM GMT
जॉब का झांसा देकर एक महिला से रेप करने का मामला
x
काम के बहाने महिला से दुष्कर्म

जयपुर: जयपुर में जॉब का झांसा देकर एक महिला से रेप करने का मामला सामने आया है। नशीला जूस पिलाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। अश्लील वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर दुष्कर्म करता रहा। मालवीय नगर थाने में पीड़िता ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। मामले की जांच SHO (मालवीय नगर) कमल नयन कर रहे है।

पुलिस ने बताया कि मालवीय नगर निवासी 43 साल की महिला ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। साल-2023 में उसकी मुलाकात गुलाब चन्द से हुई थी। बातचीत के दौरान आरोपी ने उसे जॉब लगाने का झांसा दिया। दिसम्बर-2023 में जॉब दिलाने के बहाने उसे अपने घर ले गया। जूस में नशीला पदार्थ मिलाकर उसके पिला दिया। बेहोशी की हालत में आरोपी ने उसके साथ रेप कर अश्लील वीडियो बना लिया।

होश में आने पर विरोध करने पर अश्लील वीडियो दिखाकर चुप करवा दिया। अश्लील वीडियो को वायरल करने की धमकी देकर ब्लैकमेल कर रेप करने लगा। पुलिस शिकायत करने की कहने पर आरोपी ने शादी करने का झांसा दिया। शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ने मारपीट की। परेशान होकर पीड़िता ने मालवीय नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई।

Next Story