राजस्थान

विवाहिता से रेप का मामला, आरोपी को किया गिरफ्तार

Admin4
18 Sept 2023 4:48 PM IST
विवाहिता से रेप का मामला, आरोपी को किया गिरफ्तार
x
नागौर। नागौर जिले की एक विवाहिता के साथ रेप के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने बताया कि 11 सितंबर को पीड़िता ने पुलिस थाना मण्डोर जिला जोधपुर में एक रिपोर्ट दी थी। रिपोर्ट में बताया कि लगभग दो महीने पहले पीड़िता और उसके पति के बीत आपस में झगड़ा हो जाने पर वो पीहर आ गई थी। झगड़े के बाद उसका छोटा बेटा पति के पास ही था। लगभग एक महीना पहले आरोपी पूराराम घर के पास आया और बेटे को पति से दिलाने की बात कहकर घर से बाहर बुलाकर अपहरण कर ले गया। आरोपी ने पीड़िता को विभिन्न स्थानों पर बंधक बनाकर रखा और उसके साथ मारपीट कर डरा-धमकाकर जबरदस्ती बार-बार रेप किया। पीड़िता की ओर से जब मंडोर थाने में रिपोर्ट दी गई तो पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच शुरू की। जिस पर गाजू रहने वाले 32 साल के पूराराम पुत्र सीताराम को गिरफ्तार कर लिया गया।
Next Story