राजस्थान

बहु से छेड़छाड़ का मामला सामने आया

Admindelhi1
17 Feb 2024 2:11 PM IST
बहु से छेड़छाड़ का मामला सामने आया
x
छेड़छाड़

अजमेर: अजमेर के अलवर गेट थाना क्षेत्र में बहु से छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। महिला ने अपने ससुर पर छेड़छाड़ करने और दोस्ती करने के लिए दबाव बनाने का आरोप लगाया है। महिला की ओर से अजमेर एसपी को शिकायत देकर अलवर गेट थाने में मुकदमा दर्ज करवाया गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अलवर गेट थाना पुलिस के अनुसार 33 वर्षीय पीड़िता की ओर से थाने पर शिकायत दी गई है। पीड़ित ने शिकायत में बताया कि 29 मई 2023 को उसकी धोलाभाटा निवासी युवक से उसकी शादी हुई थी। करीब 3 महीने से परिवार में खुशी-खुशी रह रही थी। 17 अगस्त को वह अपने पति के साथ बातचीत कर रही थी। उसके बाद उसका पति छत पर व्यायाम करने के लिए चला गया।

पीड़ित महिला ने बताया कि वह अपने कमरे में जाकर सो गई। इसी दौरान उसका ससुर कमरे में आया और उसके साथ छेड़छाड़ की गई। उसकी नींद खुली तो वह चिल्लाई तभी उसकी सास और पति कमरे में आ गए। सास ने ससुर को धक्का-मुक्की देकर माफी मंगवाई और परिवार की इज्जत का हवाला देकर उसे चुप करवा दिया।

Next Story