राजस्थान

घर में घुसकर टांगी तोड़ने का मामला

Admin Delhi 1
11 Sept 2023 10:34 AM IST
घर में घुसकर टांगी तोड़ने का मामला
x
एक अपराधी गिरफ्तार

सीकर: श्रीमाधोपुर थाना इलाके के लिसाड़िया गांव में 30 मार्च 2023 की रात घर में घुसकर मारपीट करने और एक जने के पैर तोड़ने के मामले में श्रीमाधोपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। थानाधिकारी राजवीर सिंह के अनुसार आरोपी दिवराला निवासी लोकेन्द्र सिंह (33) पुत्र दिलीप सिंह है।

एसएचओ राजवीर सिंह ने बताया कि पुलिस को 30 मार्च को सूचना मिली थी कि लिसाड़िया गांव में दो कैंपर और स्कार्पियो में सवार होकर भरत यादव और लोकेन्द्र सिंह ने अपने आठ-दस साथियों के साथ लाठियों व सरियों से परिवादी लिसाड़िया निवासी कानाराम यादव के पैर तोड़ दिए और घर में तोड़फोड़ की। पुलिस ने घायल कानाराम के बयान पर मामला दर्ज किया।

Next Story