राजस्थान

राजस्थान के मंत्री महेश जोशी समेत कई लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला

Teja
18 April 2023 8:14 AM GMT
राजस्थान के मंत्री महेश जोशी समेत कई लोगों पर आत्महत्या के लिए उकसाने का मामला
x

राजस्थान : राजस्थान के कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के साथ-साथ कुछ लोगों के खिलाफ एक व्यक्ति की आत्महत्या के बाद FIR दर्ज की गई है। इनके ऊपर 38 साल के एक व्यक्ति को आत्महत्या करने के लिए उक्साने का आरोप है। इस बात की जानकारी पुलिस द्वारा दी गई है।

पुलिस को एक वीडियो मिला है। इस वीडियो को मृतक रामप्रसाद ने आत्महत्या करने से पहले रिकॉर्ड कर आरोप लगाया कि कैबिनेट मंत्री महेश जोशी के साथ-साथ देवेंद्र शर्मा, ललित शर्मा, होटल रॉयल शेरेटन के मालिक मुंज टैंक, देव अवस्थी और लालचंद देवनानी ने उनके परिवार को इतना परेशान किया कि वो अब ये कदम उठाने के लिए मजबूर है।

सुभाष चौक पुलिस थाने के एसएचओ राम फूल मीणा ने बताया कि मृतक के भाई की शिकायत के आधार पर सोमवार रात प्राथमिकी दर्ज की गयी है। अधिकारी ने ये भी बताया कि इस पूरे मामले में सीआईडी और क्राइम ब्रांच के द्वारा जांच की जाएगी, क्योंकि इसमें एक विधायक का नाम भी शामिल है।

Next Story