राजस्थान

जयपुर में कारपेंटर ने किया महिला से रेप

Admin Delhi 1
11 May 2023 5:03 PM IST
जयपुर में कारपेंटर ने किया महिला से रेप
x

जयपुर न्यूज़: जयपुर के मालपुरा गेट थाना पुलिस ने एक विवाहिता की शिकायत पर कारपेंटर के खिलाफ रेप करने का केस दर्ज किया है। जो पीड़िता के घर पर फर्नीचर का काम कर रहा था। इस दौरान आरोपी ने पीड़िता को नशीला पदार्थ सुंघाकर बेहोश कर दिया। इसके बाद आरोपी ने उसके साथ रेप किया। साथ ही उसकी वीडियो भी बनाई।

इसके बाद आरोपी उसे वीडियो वायरल करने के नाम पर बार-बार धमका रहा था। साथ बी देह शोषण करता। सांगानेर थाना पुलिस ने कारपेंटर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं, मामले की गंभीरता को देखते हुए मालपुरा गेट सीआई सतीश चंद्र को जांच की गई है।

सीआई मालपुरा गेट सतीश चंद ने बताया- पीड़िता ने शिकायत दी है कि 28 सितंबर 2022 को उसके घर पर फर्नीचर का काम चल रहा था। फर्नीचर का काम करने वाले आरोपी बंटी ने उसे घर में अकेला देखकर नशीला पदार्थ सुंघा दिया। इससे महिला बेसुध हो गई। इसके बाद आरोपी बंटी ने महिला के साथ रेप किया। उसका वीडियो भी बना दिया।

Next Story