राजस्थान

10 फुट उछलकर कार डिवाइडर से टकराई, 2 घायल

Rounak Dey
26 Jun 2022 5:45 PM IST
10 फुट उछलकर कार डिवाइडर से टकराई, 2 घायल
x

पिंडवाड़ा आबू: रविवार दोपहर को सिरोही जिले के सरूपगंज थाना क्षेत्र के महारानी पेट्रोल पंप के सामने गुजरात पासिंग कार फिल्मी स्टाइल में करीब 10 फुट उछलकर करीब डिवाइडर से टकरा गई. हादसे में कार में सवार जिगना बेन पत्नी उपेंद्र पटेल अहमदाबाद निवासी उपेंद्र पटेल अहमदाबाद निवासी घायल हो गए.

स्थानीय लोगों की सूचना पर एलएनटी के एंबुलेंस मौके पर पहुंची. दोनों घायलों को उपचार के लिए सरूपगंज अस्पताल लाया गया. चिकित्सा प्रभारी डॉ. रामलाल ने दोनों घायलों का उपचार कर उन्हें गुजरात के अहमदाबाद रेफर कर दिया. सूचना पर स्वरूपगंज थाने से एएसआई राजेंद्र सिंह सहित पुलिस जाब्ता मौके पर पहुंचा. पुलिस हादसे की जांच पड़ताल में जुट गई. कार में सवार लोग अहमदाबाद के निवासी हैं, उदयपुर से अहमदाबाद जाते समय यह हादसा हुआ. घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया.
Next Story