राजस्थान

कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर, पिता की हुई दर्दनाक मौत

Admindelhi1
27 Feb 2024 7:10 AM GMT
कार ने बाइक सवार पिता पुत्र को मारी टक्कर, पिता की हुई दर्दनाक मौत
x
घटना शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में झालावाड़ फोरलेन पर हुआ

कोटा: कोटा के रानपुर थाना क्षेत्र में कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में पिता-पुत्र घायल हो गए। इलाज के दौरान पिता की मौत हो गई। घटना शहर के रानपुर थाना क्षेत्र में झालावाड़ फोरलेन पर हुआ। बाइक को तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी।

पुलिस के अनुसार अर्जुन माली (45) अपने बेटे करण (16) के साथ बाइक से झालावाड़ फोरलेन पर जगपुरा पुलिस चौकी की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उनकी बाइक को टक्कर मारकर चली गई। हादसे में घायल पिता-पुत्र को निजी अस्पताल में ले जाया गया। उपचार के दौरान अर्जुन की मौत हो गई।

वहीं घायल करण का एमबीएस अस्पताल में उपचार चल रहा है। रानपुर थाना पुलिस अर्जुन माली के शव का पोस्टमॉर्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया। पुलिस के अनुसार मामले में अज्ञात कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है।

Next Story