राजस्थान

कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल

Admin4
6 Oct 2023 11:02 AM GMT
कार ने बाइक को मारी टक्कर, दो युवक गंभीर रूप से घायल
x
कोटा। कोटा के रेलवे कॉलोनी थाना क्षेत्र में सोगरिया पुलिया पर तेज रफ्तार कार ने बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों घायलों को एमबीएस अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। पुलिस ने बताया कि निमोद केशोरायपाटन निवासी नरेश मीणा (25) और जोगेन्द्र(24) कोटा स्टेशन एरिया में एक कंपनी में काम करते हैं। दोनों गुरुवार शाम को ड्यूटी खत्म कर बाइक से अपने गांव जा रहे थे। दोनों ऑफिस से रवाना होकर सोगरिया पुलिया पर पहुंचे थे, इतने में पुलिया पर सामने की तरफ से तेज रफ्तार में आ रही कार ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद चालक कार को भगा ले गया। दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें राहगीरों ने एमबीएस अस्पताल पहुंचाया। दोनों के हाथ और पैरों में चोटें आई हैं। पुलिस को घायलों ने स्विफ्ट कार से टक्कर लगने की जानकारी दी है, जिसके आधार पर पुलिस जांच कर रही है।
Next Story