
x
अलवर। जिले के राजगढ़ में आज सुबह बड़ा सड़क हादसा हो गया। जहां चाय की थड़ी पर चाय पी रहे 3 युवक हादसे का शिकार हो गया। दरअसल हुआ यह कि तीनों व्यक्ति थड़ी पर बैठे चाय पी रहे थे, तभी अचानक तेज गति में सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी। इस हादसे में 2 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा इतना दर्दनाक था कि आसपास मौजूद लोग सहम गए। घटनास्थल पर मौजूद लोगों ने पुलिस को घटना की सूचना दी। जिस पर स्थानीय पुलिस कर्मियों ने मौके पर पहुंचकर गंभीर घायल को राजीव गांधी सामान्य अस्प
बता दें कि घटना का शिकार हुए जावेद, फिरोज और कलीम तीनों उत्तरप्रदेश के जिला सामरी के निवासी थे। ये तीनों अलवर में फेरी लगाकर बाल्टी, टब और प्लास्टिक के बर्तन बेचते थे। तीनों सिकंदरा में किराए के मकान में रहते थे। रोजाना की तरह वे आज भी काम पर जाने से पहले चाय की दुकान पर चाय पीने के लिए रूके। तभी यह हादसा पेश आ गया।
इस घटना में फिरोज और जावेद की मौत हो गई। जबकि उनका साथी कलीम गंभीर घायल हो गया। जानकारी के मुताबिक जिस कार ने यह टक्कर मारी उसमें 2 पुलिस कर्मी बैठे हुए थे। दोनों पुलिस कर्मी आगरा पुलिस के बताए जा रहे है। जिस वक्त ये हादसा हुआ उस समय कार सवार दोनों पुलिसकर्मी नशे में थे।
बता दें कि हादसे में घायल व्यक्ति कलीम और मृतक जावेद शादीशुदा थे। दोनों के 2-2 बच्चे हैं। वहीं मृतक फिरोज अनमैरिड था। फिलहाल पुलिस ने दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Admin4
Next Story